पाटन: टूलकीट मामले को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के ऊपर किए गए फर्जी एफआईआर के विरोध में भाजपा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर थाने के सामने धरना प्रदर्शन

पाटन। भाजपा नेताओं द्वारा आज पाटन थाना पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर अपनी भी गिरफ्तारी की मांग की गई।

भाजपा विधायक दल के स्थायी सचिव जितेंद्र वर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में पाटन थाना के सामने भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन करते धरना प्रदर्शन किया।

देशभर में टूल किट का सच आज जब पूरी देश के सामने आया है जिससे कांग्रेस पार्टी का चरित्र चेहरा उजागर हुआ है और इस मामले को लेकर बौखलाहट में कांग्रेस पार्टी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी के ऊपर एफआईआर दर्ज की है जिसका कड़ा विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पाटन थाना में गिरफ्तारी देने धरना प्रदर्शन किया । जिसमें प्रमुख रूप से जितेन्द्र वर्मा ( स्थायी सचिव भाजपा विधायक दल छत्तीसगढ़) उपासना चंद्राकर जिला अध्य्क्ष भाजपा महिला मोर्चा , योगेश भाले नेता प्रतिपक्ष पाटन, कुणाल शर्मा, केवल देवांगन ,अनिल साहू,सागर सोनी सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *