टूलकिट मामले को लेकर भाजपा ने किया थाने के सामने प्रदर्शन

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबन्द।जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए मण्डल अध्यक्ष के अगवाई में सिटी कोतवाली के सामने कुर्सी लगा पांच की सँख्या में भाजपा पदाधिकारियो ने दोपहर तीन बजे से अब तक व शाम पांच बजे तक धरना प्रदर्शन करेंगे।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटके ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्णयानुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में पांच की संख्या में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते धरना प्रदर्शन किया। इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, जिला कार्यसमिति सदस्य अनूप भोंसले, टिंकु ठाकुर, प्रकाश यादव, भीम साहू शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *