उतई थाने पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना देकर कहा मुझे भी गिरफ्तार करो

रोशन सिंह बम्भोले

उतई ।कांग्रेस द्वारा बनाए गए फर्जी टूल किट मामला व भाजपा नेताओं के ऊपर लगाए गए झूठे आरोप को लेकर भाजपा का तेवर गर्म हो गया।जिसके चलते प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन का आयोजन जगह जगह थानों व चौकी में किया जा रहा।भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा थाना के सामने “मुझे भी गिरफ्तार करो, भुपेश बघेल होश में आओ” के नारे लगाए गए।प्रदेश भाजपा के आह्वान पर उतई भाजपा मंडल द्वारा उतई थाना व मचांदुर चौकी में 5 सदस्यीय धरना प्रदर्शन किया गया।उतई थाना के सामने दुर्ग भाजपा महामंत्री ललित चन्द्राकर उतई भाजपा मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा उतई भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोनू राजपूत, शीतला ठाकुर चंदू देवांगन व मचांदुर चौकी में पूर्व जिला पंचायत सदस्य हिमा साहू उतई मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष प्रवीण यदु जसलोक साहू फलेंद्र राजपूत संतोष सपहा ललित देवांगन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *