भाजपा उत्तर मंडल पाटन के नेताओ ने किया गिरफ्तारी की मांग जिला पंचायत सदस्य , सहित वरिष्ठ नेताओं ने पुलिस थाना अमलेश्वर में की नारेबाजी

पाटन। टूलकिट बनाकर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने और भाजपा नेताओं पर झुठे मुकदमे दर्ज कराने के विरोध में भाजपा उत्तर मंडल पाटन क्षेत्र के श्रीमति हर्षा चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में ने पुलिस थाना अमलेश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर गिरफ्तारी दी। इनके साथ मोनू साहू सदस्य जिला पंचायत, बसंत चंद्राकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष, कैलाश यादव महामंत्री उत्तर मंडल, दयानंद सोनकर पूर्व सरपंच अमलेश्वर ने भी गिरफ्तारी दी। इस दौरान हर्षा चंद्राकर सहित उपस्थित अन्य नेताओं ने कांग्रेस व राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरान देशवासियों में भ्रम फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को धूमिल करने का काम किया है। साथ ही भाजपा नेताओं के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज किया। जिसका हम समस्त कार्यकर्ता विरोध करते है और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंग सहित अन्य भाजपा नेताओं पर दुर्भावना वश राज्य के कांग्रेस सरकार द्वारा किये गए एफआईआर को तत्काल वापस लेने की मांग करते है। जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू ने कहा कि कांग्रेस फर्जी केश दर्ज करवाने में माहिर है। पाटन क्षेत्र के सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के ऊपर जामगांव एम शराब दुकान में फर्जी रूप से इसी अमलेश्वर थाना पुलिस थाने में फर्जी केश दर्ज करवा कर भाजपा कार्यकर्ताओ को जेल भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *