अमलीपदर थाना के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में टूलकिट मामले को लेकर राज्य शासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन

? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश

गरियाबंद जिले के अमलीपदर थाना के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में 5 की संख्या में कांग्रेस के टूलकिट मामले को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी की मांग करते हुए अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना अमलीपदर के सामने 5 की संख्या में भाजपा पदाधिकारियों ने दोपहर 3:00 से 5:00 तक धरना प्रदर्शन दिया ।

अनुसूचित जनजाति के प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथी मांझी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के निर्णय अनुसार कांग्रेस पार्टी के टूलकिट के उजागर होने पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ अनावश्यक एफ आई आर दर्ज करने के विरोध में पूरे प्रदेश भर में विभिन्न स्थानों एवं चौकी के सामने भाजपा के प्रमुख नेताओं के नेतृत्व में कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए 24 मई सोमवार को दोपहर 3:00 से 5:00 बजे तक धरना प्रदर्शन किया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे भारत देश की छवि को खराब करने में तुली हुई है और इस धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उपस्थित वरिष्ठ भाजपा नेता जोरावर राजपुरोहित, जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक संजय दुबे, अनुसूचित जनजाति कार्यकारिणी सदस्य हलमन ध्रुवा, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य बोधन नायक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निर्भय ठाकुर, जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रभारी मनीष सिन्हा, सह मीडिया प्रभारी आयुष दुबे, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रुति ध्रुवा, युवा मोर्चा सदस्य कृष्ण कांत त्रिपाठी, इश देव मांझी उपस्थित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *