छुरा। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गरियाबंद राजीव ठाकुर की विगत दिनों आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व.राजीव ठाकुर कर्मठ तथा लगनशील व्यक्ति थे। उनका इस तरह बिछुड़ जाना परिवार के साथ हमारे लिये भी अपूरणीय छती है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि मृत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
स्व.राजीव ठाकुर के निधन के चौथे दिन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भावसिंह साहू एवं उसकी टीम उनके निवास ग्राम दुल्ला में जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर शोक व्यक्त किया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,
जिला के प्रभारी मंत्री ताम्रध्वज साहू, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम, विधायक राजिम अमितेश शुक्ला द्वारा शोक संवेदना को परिजनों को जानकारी दिए।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शोकाकुल परिवार की माता श्रीमती श्याम बाईं चाचा धनीराम चाचा, धनेश राम ठाकुर ,चाची श्रीमती सरिता, चाचा गणेश राम ठाकुर, बड़े भैया विमल ठाकुर साथ ही ग्राम वासियों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया, एवं मास्क वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद अध्यक्ष भाव सिंह साहू जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद, महामंत्री मोतीलाल साहू ,जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस व नगर पंचायत छुरा पार्षद हरीश यादव हेमराज साहू अधिवक्ता नोटरी राजिम उपस्थित रहे ।
