गरियाबंद— बाइक सवार दो युवक में एक की सड़क हादसे में मौत दूसरा जख्मी

? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद

गरियाबंद। फिंगेश्वर छूरा मार्ग पर बोडराबांधा के पास बीती रात एक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार दो युवक सड़क पर बैल से टकरा गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गयी वही दूसरा जख्मी हो गया है। घायल को इलाज के लिए छूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छूरा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना कल रात सवा आठ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार ढाहर सिंह निषाद और जितेंद्र कुमार निषाद बाइक में सवार होकर फिंगेश्वर से छूरा की और जा रहे थे। बोडराबांधा के पास उनकी बाइक बैल से टकरा गई। जिसमें ढाहर सिंह की सिर में चोंट लगने से मौत हो गयी जबकि जितेंद्र को खरोंचे आई है। जितेंद्र को इलाज के लिए छूरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
छूरा थाना प्रभारी संतोष भुआर्य ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि जितेंद्र कुमार बाइक चला रहा था और ढाहर सिंह उसके पीछे बैठा हुआ था। अचानक बैल से टकराने पर ढाहर सिंह सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गहरी चोंट लगने से उसकी मौत हो गयी। ढाहर सिंह तिलईदादर का रहने वाला था। जबकि जितेंद्र खपरी का रहने वाला बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनो टिकावन कार्यक्रम से लौट रहे थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *