टीकाकरण के लिए ऑफ़लाइन पंजीयन भी जारी रहे : खिलेश मारकंडे

पाटन। जनपद सदस्य खिलेश मारकंडे ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को कोविड टिकाकरण ऑनलाइन के साथ साथ ऑफ़लाइन पंजीयन की भी व्यवस्था जारी रखने की मांग की है
ज्ञात हो कि कॅरोना में टिकाकरण के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन ने पंजीयन के लिए ऑनलाइन पोटल सीजी टीका जारी किया है अब आगे होने वाले टीकाकरण के लिए लाभर्थियों को इसी पोटल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा छत्तीसगढ़ के ग्रामीण एवं वनवासी परिवेश तथा ऑनलाइन पंजीयन की सीमाओं व कर्मियों की ओर शासन का ध्यान आकृष्ट करते हुए मारकंडे ने मुख्यमंत्री से मांग की जा रही है छत्तीसगढ़ की बड़ी आबादी आज भी एड्राएड मोबाइल अथवा कंप्यूटर का प्रयोग नहीं करते साथ ही इंटरनेट कनेक्टिविटी की समस्या वा सर्वर जाम की समस्या के चलते इस प्रक्रिया के तहत पंजीयन और जटिल ऒर आम जनता के पहुँच से बाहर हो गई है इस प्रकार कम से कम समय मे अधिक से अधिक जन तक का टिकाकरण करना संभव नहीं हो पायेगा आज पंजीयन की प्रक्रिया को अधिक सुगम करने की आवश्कता है जिसके लिए आधार कार्ड के द्वारा ऑफ़लाइन पंजीयन प्रभावी एवं सरल माध्यम है इस परिस्थितियो में कोविड19 की दूसरी लहर पर सटीक तरीके से नियंत्रण पाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *