रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।कोरोना संक्रमण के दौरान बहुत ही सराहनीय कार्य करने के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पुरई मे कार्यरत स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती कृष्णा पाल , सुश्री याचना ठाकुर (बीएचओ) गांव की मितानिन बहनें महेश्वरी लहरी, शकुन साहू,पुष्पलता साहू ,अंजू साहू,सोनिया यादव, भुनेश्वरी साहू और रुखमनी साहू का दिनांक 22/05/2021 को जनपद पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ सरपँच पुरई उमा रिगरी सरपंच एवं पंचगण ग्राम पंचायत पुरई उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंच कर सभी का साल-श्रीफल व मास्क प्रदान कल सम्मानित किया गया।वास्तव मे स्वास्थ्य विभाग के अथक परिश्रम के कारण कोरोना जैसे गंभीर बीमारी से हम लड़ने में सफल हो रहे हैं।संक्रमित व्यक्ति को जांच करवाना हो ,दवाई वितरण करना हो या टीकाकरण करना हो सभी अवसरों पर इन लोग अपनी सेवाएं प्रदान किए।समस्त ग्रामवासी पुरई उनके मेहनत को सलाम करते हैं।
