रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।पुलिस थाना उतई में पदस्थ पुलिस जवानों को कोरोना वॉरियर्स के तहत नगर पंचायत उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा के द्वारा 50 नग फेस शील्ड उतई थाना पहुंच कर प्रदान किया। उपाध्यक्ष रविन्द्र वर्मा ने पुलिस बल की कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि इस विकट परिस्थितियों में भी अपने कार्यो को सही ढंग से निष्पादन किया।एवं लॉक डाउन में सराहनीय कार्य किए हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जनपद सदस्य भीषम हिरवानी, नगर पंचायत उतई उपाध्यक्ष रविंद्र वर्मा, डुमरडीह उप सरपंच प्रदीप पाटिल, पंच नवल किशोर सिंह, उप निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ओगरे, उप निरीक्षक चंद्रशेखर सोनी, सहायक उपनिरीक्षक राजेश मणि चंद्रशेखर वर्मा,शुभम बम्भोले तिलक साहू, राजकुमार देशमुख, प्रदीप मारकंडे, चंद्र, नारायन ठाकुर आदि मौजूद थे।
