पाटन। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने कहा की”भारत रत्न”आधुनिक भारत के दृष्टा, सूचना संसार क्रांति के नायक, पंचायती राज के मसीहा, 18 वर्ष के लोगों को मतदान का अधिकार दिलाने वाले शहीद स्वर्गीय राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर देश के लोग श्रद्धांजलि दे रहे थे तब भाजपा अपने घरों में बैठकर टूल किट मामले पर धरना दे रहे थे l
इसी दिन छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार अन्नदाता किसानों के खातों पर राजीव गांधी न्याय योजना के तहत पैसा डाल रहे थे, तब भाजपा अपनी गंदी राजनीति को चमकाने के लिए धरना देकर असफल जतन कर रहे थे l भाजपा का यह कृत्य शहादत और अन्नदाता किसानों का अपमान है l पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी ने देश सेवा में अपने जीवन को समर्पित कर दिया l वही देश की मोदी की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का नारा देकर किसानों की व्यय को दोगुना कर दिया l खाद के दाम में वृद्धि कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का प्रयास जारी है, हिम्मत है तो खाद का दाम सीधे कम कर किसानों को राहत दे, पिछले दरवाजे से पूंजीपति को खाद के सब्सिडी के मामले में लाभ पहुंचा जा रहा है l
भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि”शहादत दिवस”के ही दिन धरना प्रदर्शन करना कौन सी नैतिकता है! आजकल भाजपा घर पर ही धरना प्रदर्शन करती है वैसे भी छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को घर बैठने का आदेश दिया है! अब भाजपा के पास कोई काम तो रहा नहीं इसलिए सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का तरीका खोज रखा है।
