पाटन। जनपद पंचायत पाटन के युवा जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत पहली किस्त की राशि 21 मई को सीधे किसानों के खातों में सरकार राशि जमा किया। राज्य सरकार ने विपरित संकट परिस्थितियों में भी किसानों को ध्यान में रख कर इस किसानों की पक्ष में फैसले लेने का हम स्वागत करते है । जनपद सदस्य अंशु रजक ने प्रेस को जारी अपने वक्तव्य मे कहा की आने वाले दिनों में खेती का काम भी शुरू होने वाला है अभी लॉकडाउन में भी किसानों के साथ छत्तीसगढ़ सरकार की सहरानीय कार्य जो किसान न्याय योजना के तहत सीधे 22 लाख किसान लाभान्वित होंगे उन्हें 1500करोड़ रूपये सरकार की ओर से वितरित किया इससे हर किसान के चेहरे में मुस्कान देखने को मिल रहा है और किसान मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट कर रहे है।
राजीव गांधी किसान न्याय योजना संकट की घड़ी में बना किसानों का मददगार -अंशु रजक
