,,ग्रामीणों को बांटा मास्क।चैतराम की कुशलता पूछने पहूँची दर्रीपारा
अमलिपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने शुरू किया जागरूकता अभियान
? संवाददाता तेनसिंह मरकाम गरियाबंद
मैनपुर/गरियाबंद(अमरस्तम्भ):-जीप अध्यक्ष स्मृति नीरजठाकुर आज राजीव जी के 30वे बलिदान दिवस पर उन्हें श्रदांजलि देने राजीव गोद ग्राम कुल्हाडीघाट पहूँची।स्व नीरज ठाकुर द्वारा स्थपित प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर राजीव को श्रद्धांजलि दिया।साथ मे मौजूद आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव जनक ध्रुव ने भी श्रद्धासूमन अर्पित किया। इसके बाद नेताओ ने ग्रामीणों को कोरोना के खिलाफ जागरूक करने लिए मास्क भी वितरण किया।उन्हें कोरोना के जंग जितने में आवश्यक सावधानी बरतने की अपील भी किया।
चैतू राम से मिलने पहूँची दर्रीपारा
कुल्हाड़ीघाट के बाद जीप अध्यक्ष स्मृति ठाकुर कमार जनजाति के उस चैतूराम कमार परीवार से भेँट करने पहूँची, जिन्हें सिस्टम की अनदेखी के चलते मकान जलने के बाद 15 दिन पेड़ के छाव में गुजारना पड़ा था।स्मृति इस परिवार के लिए राशन व अन्य आवश्यक सामग्री साथ लेकर गई थी।चैतू के परिवार को बुरे दिन के लिए खेद प्रकट करते हुए कहा कि ,विभाग की अनदेखी के चलते गरीब परिवार को भुगतना पड़ा है।ऐसी घटनाओ की पुनरार्वित्ति राष्ट्रपति के दत्तक पुत्रो से न हो,उसके लिए आगामी बैठक में जिम्मेदार ट्राइबल की बैठक में योजनाओ की समीक्षा लेकर आवश्यक निर्दष देने की बात कही है।
अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चला रही जागरूकता अभियान
अमलीपदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ललिता यादव के नेतृत्व में आज यहाँ के कार्यालय में राजीव जी को श्रद्धांजलि दिया गया।इस अवसर पर कांग्रेसीयो ने दाबरीगुडा में ग्रामीणों को मास्क व साबुन वितरण कर कोरोना जागरूकता अभियान की शुरुवात किया है।ललिता यादव ने बताया कि आज से लगातार 4 दिनों तक यह अभियान कांग्रेस कमेटी चलाएगी।जनता से सम्पर्क कर उन्हें व्वेक्सिन के लगवाने प्रेरित किया जाएगा।इस मौके पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सेवन पुजारी,सयुक्त महामन्त्री अनुराग वाघे,गोवर्धन ताम्रकार,भूमिलता यादव,श्रवण सतपथी,पंकज मांझी, चिराग ठाकुर,जीवन यादव समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
