रोशन सिंह बम्भोले
उतई। आदर्श ग्राम पंचायत डूमरडीह में भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि स्मृति की बेला में स्मरण करते हुए। हमारे गांव के जरूरत मंद नागरिकों को एक छोटा सा प्रयास राहत सामग्री के रुप में सुखा राशन वितरण किया।
दुर्ग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जी को याद करते हुए जीवनी में प्रकाश डालते हुए कहा कि एक नया भारत देश की सपना देखा था जो आज निश्चित रूप से पुरा हो रहा है। ओर उनकी दूरदृष्टी सोच कबिले तारीफ़ था। जो 30वर्ष पुरा जो आधोगिक क्रांति की देखा था पुरा हो रहा है। और साथ ही साथ हमारे बीच से कोरोना काल में असमय मृत्यु हुईं हैं और हमारे आपने छोड़ कर चले गए हैं। उन्हें याद करते हुए झमित गायकवाड़ आंखो नम हो गईं। सरपंच चक्षु प्रभा ने कहा कि स्व. प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी ने आपने भाषण में बोल रहा था कि जब हम केंद्र से कोई योजना का 1रुपए भेजते हैं। तो मात्र 25पैसे ही का योजना में आते थे। इसे ही दूर करने के लिए कंप्यूटर क्रांति का स्वप्न देखा था जो पूर्ण रूप से आज हित ग्राहियो को सीधे उनके खाता में आता है। साथ ही उनके व्यक्तित्व सुर्य को दीपक देखने का सामान है।और दूरदृष्टि कल्पना ने आज भारत एक नया कीर्ति मान इतिहास रचा रहा है। यह एसे सोच के व्यक्ति बिरले ही होते हैं। उपसरपंच प्रदीप पाटिल ने कहा भारत रत्न स्व. राजीव गांधी जी बहुत ही युवा अवस्था मात्र 40वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने जो कबिले तारीफ़ है।और उनकी दूरदृष्टी सोच बहुत सहरानीय है। सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर क्रांति, पंचायती राज की की कल्पना की जो भारत देश के हर छोटे से गांव में विकास पहुंचे बहुत ही सुन्दर सोच था। जो आज परिकल्पित हो रहा है। और युवाओं को मतदान के लिए 18 वर्ष किया जो प्रश्नसनीय कदम था।इस अवसर पर मुख्य रूप से दुर्ग जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमीत गायकवाड़ , सरपंच चक्षुप्रभा उप सरपंच प्रदीप पाटिल सचिव सोमन लाल निर्मलकर और पंचगण साथी ममता चंदेल,आनन्द राम कुर्रे,वरिष्ट नागरिक बिश्म्बर ठाकुर और ग्रामवासी उपस्थित थे।
