शासन को अनुकंपा नियुक्ति आदेश में शिथिलीकरण हेतु फेडरेशन ने दिए सुझाव

नवा रायपुर :: छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने विज्ञप्ति जारी कर भूपेश सरकार के कैबिनेट द्वारा तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु 10 प्रतिशत सीमा बंधन 31 मई 2022 तक शिथिल करने के लिए गए निर्णय का स्वागत करते हुए आदेश जारी के पूर्व महत्वपूर्ण सुझाव दिए है।
विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि फेडरेशन
ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अनुकंपा नियुक्ति संबंधी आदेश 23 फरवरी 2019 को जारी एकजाई निर्देश -2013 के नियम – 8 के कंडिका-1 में सीधी भर्ती के लिए स्वीकृत तृतीय श्रेणी के कुल पदों के 10 % पद पर ही अनुकंपा नियुक्ति देने का प्रावधान है। शासन के आदेश 13 जून 2015 के कंडिका 3.1 के अनुसार अनुसूचित क्षेत्र में पदस्थी के दौरान शासकीय सेवक का निधन होने पर उसके परिवार के आश्रित सदस्य को विभाग में तृतीय श्रेणी के पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने 10 % सीलिंग को बढ़ाकर 25 % किया गया है।उक्त आदेश में 25% सीलिंग को भी शिथिल करने अनुरोध किया है।
शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षक के 7144 पद तथा सहायक शिक्षक विज्ञान के 4035 पद कुल 11179 पद रिक्त हैं।एकजाई निर्देश-2013 के कंडिका-7(1) के अनुकंपा नियुक्ति के पदों में उक्त पदों का उल्लेख नहीं है। अतः कंडिका-7(1) में उल्लेखित सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक विज्ञान के पदनाम को जोड़ा जाए।साथ ही टी.टी.ई. परीक्षा उत्तीर्ण होने की बाध्यता को शिथिल करने के साथ ही डी.एड इत्यादि प्रशिक्षण की अनिवार्यता को सीमित वर्षों के लिए शिथिल किया जाए।शासन ने लिपिक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करने 2 वर्ष का समय दिया है ऐसी दशा में सहायक शिक्षक के पदों पर भी इस तरह शिथिलीकरण करने का निर्णय लिया जा सकता है।इस निर्णय से दिवंगत शासकीय सेवकों के परिजन जो कि उच्च योग्यता रखते है उन्हें सहायक शिक्षक के पद पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।फेडरेशन ने शासकीय सेवा में कार्यरत पति/पत्नी के दिवंगत उपरांत उनके आश्रित परिजन को भी योग्यता अनुसार अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की है।
फेडरेशन से सम्बद्ध संगठनों के प्रांताध्यक्ष/प्रमुख आर के रिछारिया,विजय झा,राजेश चटर्जी,सतीश मिश्रा, डॉ लक्ष्मण भारती, चंद्रशेखर तिवारी,मूलचंद शर्मा,ओंकार सिंह,बीपी शर्मा,संजय सिंह,डी एस भारद्वाज,पंकज पाण्डेय, विंदेश्वर रौतिया,प्रशांत दुबे,एन एच खान,आर एन ध्रुव, शशिकांत गौतम,डॉ अशोक प्रधान,संजीव सिरमौर,अश्वनी वर्मा,दिनेश रायकवार,राकेश शर्मा,राकेश सिंह,रवि गढ़पाले, टारजन गुप्ता,हरि मोहन सिंह, रामसागर कोशले,शंकर वराठे, देवलाल भारती,रंजना ठाकुर,सत्यदेव वर्मा,कौशलेंद्र पाण्डेय,कैलाश चौहान,यशवंत वर्मा,अमोद श्रीवास्तव,अश्वनी चेलक,होरीलाल छेदैया,सत्येन्द्र देवांगन,गुलाब यादव,आमोद श्रीवास्तव,एम एल चंद्राकर, रमेश ठाकुर, अनिल देवांगन,गोपाल साहू, संतोष वर्मा,नीरज प्रताप सिंह,अजय तिवारी,सतीश ब्यौहरे,डॉ बी पी सोनी,समय संभाग प्रभारी, जिला संयोजक/उप सहसंयोजक/महासचिव एवं संबद्ध संगठनों के जिला अध्यक्ष /पदाधिकारियों ने भी इस सुझाव का समर्थन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *