? संवाददाता तेनसिंह
मरकाम गरियाबंद
राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने पहले उन्हें पृथक पृथक रूप से श्रद्धांजलि अर्पण किया,फिर इस अवसर को यादगार बनाने सामाजिक सरोकार के काम मे डटे कोरोना वारियर्स का यूँकाइयो ने सम्मान किया।यूँका प्रदेश सचिव उमेश डोंगरे के नेतृत्व में यूँकाइयो की एक टोली पहले यंहा का अस्पताल पहूचा, महामारी काल मे भी पूरी ईमानदारी से अपने ड्यूटी में डटे चिकित्सा विभाग से पांच चिकित्सक को वस्त्र श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित करते हुए देवभोग की जनता की ओर से उन्हें साधुवाद दिया गया।टोली वँहा से सीधे थाना प्रांगण पहूंची जन्हा सक्रिय पांच पुलिस कर्मियों का सम्मान किया।फिर मीडिया कर्मियों के घर घर पहूच उन्हें भी यूँकाइयो ने सम्मानित कर राजीव जी के पुण्यतिथि को सफल बनाने की कोसीस किया गया।उमेश डोंगरे ने कहा कि सतत सेवा में तैनात कर्मी व चौथे स्तम्भ के सजग प्रहरियों के वजह से ही आज हम कोरोना के जंग को जीतने में सफल हो रहे हैं।उमेश के साथ यूँका के जिला सम्मानित सदस्य धनसिंग मरकाम,ब्लॉक महामंत्री अरुण सोनवानी,एनएसयूआई जिला संयोजक छाया संत बीसी व पंकज बीसी,जिला सोसल मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी,ब्लॉक उपाध्यक्ष धनेश्वर यादव,नंदकुमार बघेल विधानसभा अध्यक्ष, संगठन सचिव भोजलाल मांझी,भूपेश बघेल, मोहम्मद तोहिम ,विकास नागेश,जितेंद्र नागेश, अशोक नागेश, आर के नागेश,युवराज मांझी,चितरंजन मांझी, आलोक साव आदि उपस्थित थे।
फोटो-अस्पताल में डॉक्टर सुनील रेड्डी का सम्मान करते यूँकाई
