दुर्ग। शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ आनंद मल्होत्रा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि वर्तमान में पूरा देश कोरोना महामारी के दूसरे चरण से निपटने हेतु संघर्ष कर रहा है देश में प्रशासनिक अमला, डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिस वाले अपनी जान पर खेलकर कोरोना पीड़ितों को बचाने में लगे हुए हैं ।दूसरी ओर छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस एवं प्रमुख विपक्षी दल भाजपा द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ धरना ,धरना की नौटंकी किया जा रहा है
इन दोनों दलों के द्वारा प्रदेश में राजनीतिक नौटंकी करते हुए जब चाहे एक दूसरे के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है ।थाने में रिपोर्ट लिखाने पहुंच जा रहे हैं ।जब चाहे प्रशासन के पास संख्या बल लेकर ज्ञापन सौंपने पहुंच जा रहे हैं ।जबकि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कोरोना महामारी रोकने हेतु कई क्षेत्रों को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया गया है। एवं प्रदेश के अधिकांश जिलों में धारा 144 लगा हुआ है। कांग्रेसी ,भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में प्रशासन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है ।शिवसेना प्रदेश सरकार से सवाल करती है कि क्या भाजपा एवं कांग्रेस के राजनीतिक नौटंकी से कोरोना का प्रसार नहीं होगा । या कोरोना बीमारी ने इन्हें अभय दान दिया हुआ है। डॉ. आनंद मल्होत्रा, शिवसेना प्रदेश महासचिव, छत्तीसगढ़ राज्य
छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस एवं प्रमुख विपक्षी दल भाजपा द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नौटंकी कर रहे है-आनंद मल्होत्रा
