भाजपाइयों ने हाथ मे तख्ती लेकर कहा भूपेश हमे भी करो गिरफ्तार

उतई। भाजपा उतई मण्डल दुर्ग ग्रामीण के द्वारा कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और सीएम भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, प्रवक्ता संबित पात्रा, स्मृति ईरानी सहित भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज करवाया है। जिसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सभी बूथों में तथा अपने घरों के बाहर कार्यकर्ताओं के द्वारा हाथों में तख्ती लेकर #भूपेश_हमें_भी_करो_गिरफ्तार_ के संदेश के साथ धरना प्रदर्शन किया गया।

राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा उतई मण्डल के कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया कार्यकर्तओं ने अपने हांथो में तख्ती लेकर भूपेश हमे भी करो गिरफ्तार जैसे विभिन्न नारो के साथ आज धरना दिया गया, इस अवसर पर पूर्व मंत्री महिला बाल विकास एवं समाज कल्याण मंत्री रमशीला साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन, पूर्व विधायक गुंडरदेही दयाराम साहू, छाया विधायक  जागेश्वर साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष अनिल साहू,मण्डल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा, भाजयुमों अध्यक्ष सोनू राजपूत.  महामंत्री अशोक अग्रवाल, पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण साहू, भाजयुमों उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार यदु, नेता प्रतिपक्ष योगेश ठाकुर, रूपेश पारख, रोहित साहू, चेतन साहू, सोहन रिगरि, चंदू देवांगन, राकेश देवांगन , वामन साहू ,शत्रुहन साहू, पोषण साहू, नवाब खान, शुभम वर्मा, संतोष साहू, रामकृष्ण साहू ,रूपनारायण शर्मा ,लेखुदास साहू,भुखन पटेल,बृजमोहन साहू,लता सोनवानी, शीतला ठाकुर, सुनीता वर्मा ,अनिता कौशिक, सुनिता शर्मा, सहित सभी कार्यकर्ताओं ने लॉकडाउन एवं कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुवे अपने अपने निवास में किया धरना प्रदर्शन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *