पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गाँधी के पुण्य तिथि पर युवा कांग्रेस ने झीट में चलाया मास्क लगाओ जीवन बचाओ अभियान

पाटन। भारत रत्न आधुनिक भारत के निर्माता पंचायती राज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि के अवसर पर ग्राम झीट में मास्क लगाओ जीवन बचाओ अभियान युवा कॉंग्रेस द्वारा चलाया गया। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने स्व. राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित किया और नागरिकों को ग्राम झीट में मास्क वितरण किया गया व लोगों को मास्क पहनने के लिए अपील की गई।

मौके पर मेहत्तर वर्मा उपाध्यक्ष दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी, महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन,तरुण बिजौर विधायक प्रतिनिधि,संजय यदु ,अंशु रजक जनपद सदस्य,प्रशांत शुक्ला अध्यक्ष युवा कांग्रेस पाटन विधानसभा, आदित्य तिवारी अध्यक्ष सोशल मीडिया पाटन विधानसभा,पप्पू सिन्हा, ईश्वर प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *