पाटन। भारत रत्न, आधुनिक भारत के निर्माता और पंचायती राज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, नगर कांग्रेस कमेटी एवं युवा कांग्रेस पाटन ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। इस मौके पर गरीबों और जरूरतमंदों को फल और अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया। साथ ही पाटन नगर के स्वामी आत्मानंद चौक, स्वामी आत्मानंद अस्पताल, पुराना बस स्टैंड, पुराना बाज़ार चौक, भरर चौक तथा नया बाजार लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को मास्क वितरण किया गया तथा उन्हें सोशल डिस्टेनसिंग बनाये रखने, मास्क लगाने, बार-बार साबुन से हाथ धोने या सेनेटाइजर का उपयोग करने की अपील की गई।
मौके पर पाटन ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, नगर पंचायत पाटन अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप, मेहत्तर वर्मा, हेमंत देवांगन,बलदाऊ भाले,लीलाधर वर्मा,डोमन भारती,लीलेश वर्मा,सहित अन्य उपस्थित थे।
