उतई। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज उतई में कांग्रेसजनों ने अस्पताल, वैक्सिन सेंटर,चौक चौराहों, दुकानों में मास्क बाँटकर राजीव जी को श्रद्धाजंलि दी…तथा लोगों से कोरोना नियमों का पालन करने की अपील की…विगत डेढ़ महीनों से कोरोना के चलते ही लॉकडाऊन चल रहा जिले में धारा 144 लागु है विगत 4 दिनों से अल्टरनेट व्यवसाय की अनुमति नियमों का पालन करते हुवे 11 से 5 बजे तक करने की अनुमति जिलाधीश दुर्ग द्वारा दी गई है किन्तु धारा 144 अब भी लागू है । विवाह व मौत में 10 से ज्यादा की अनुमति नही है साथ ही कोई भी राजनीतिक व धार्मिक आयोजनों की सख्त मनाही है।
सतीश पारख जिलाध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) दुर्ग जिला (ग्रामीण) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सवाल किया है कि
क्या धारा 144 हट गया है ??….
शादी मरिया में नियम, राजनैतिक आयोजन में छूट है क्या… .
वो भी पुलिस के नाक के नीचे थाना के बिल्कुल सामने??
सत्तासीनों को कानून तोड़ने का अधिकार है क्या ??
थाने के बिल्कुल सामने धारा 144 का खुला उल्लंघन क्यों…??
कोरोना नियमों का पालन करने की अपील करने निकले कांग्रेसियों ने ही खुले आम भीड़ भी जुटाई तथा सोसल डिस्टनसिंग का पालन भी नही किया क्या ऐसे में प्रशासन इन पर धारा 144 व महामारी कानून के नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही सुनिश्चित करेगा या सारे नियम कानून आदेश कमजोर व आमजनता पर रौब दिखाने के लिए ही जारी किए जाते है ऐसे बहुत से प्रश्न आमजनता के बीच आज चर्चा का विषय बने हुवे है।
