भिलाई। कांग्रेस द्वारा टूलकिट (गुप्त दस्तावेज) बना कर देश के खिलाफ षडयंत्र रचने व भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज कराने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर लोकतंत्र व अभियक्ति की हत्यारी कांग्रेस सरकार के खिलाफ दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल अपने गृह निवास में विरोध प्रदर्शन किया।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस द्वारा राष्ट्र और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को बदनाम करने की कुकृत्य बेहद घृणित है। आज संकट के इस घड़ी में जब पूरा देश प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के साथ मिलकर कोरोना से लड़ रहा है तो वही कांग्रेस देश के प्रति साजिश कर देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रही है।
देखिये वीडियो….
