प्रदीप ताम्रकार
धमधा। केंद्र सरकार द्वारा डीएपी खाद पर ₹500 की जगह ₹1200 सब्सिडी दिए जाने का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसानों की समस्याओं को अच्छी तरीके से समझती है किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना ने डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाए जाने की सराहना करते हुए किसानों के लिए हर्ष का विषय बताया कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसियों पर तंज कसते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल और असम कि हार को पचा नहीं पा रही है इसी के कारण खीज के चलते भाजपा के कार्यो की निंदा कर रही है टूल किट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की आगे कहा कि आज छत्तीसगढ़ खुशहाल है उसका मुख्य श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को जाता है जिन्होंने पीडीएस सिस्टम को इतने अच्छे तरीके से बनाया कि पूरा छत्तीसगढ़ इसी के कारण खुशहाल बना हुआ है कहीं भी भुखमरी नहीं है चारों तरफ खुशहाली छाई हुई है इसीलिए डॉ रमन सिंह को चाउर वाले बाबा कहा करते थे डॉ रमन सिंह के पीडीएस सिस्टम के कारण छत्तीसगढ़ के प्रत्येक घर में माता अन्नपूर्णा विराजमान है इसका पूरा श्रेय डॉ रमन सिंह को ही जाता है कांग्रेश भाजपा की आलोचना करना छोड़ असम और पश्चिम बंगाल की हार पर चिंतन करें अपना लाइन बढ़ाने की सोचे ना कि भाजपा के ऊपर आरोप लगाए डीएपी पर सब्सिडी बढ़ाने का स्वागत करने वालों में अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवी प्रसाद वर्मा रोहित सिंह ठाकुर मूलचंद शर्मा प्रदीप ताम्रकार आरुणि दानी भूषण ढीमर नरेश चंद्र साहू सुनील गुप्ता लाला सिंह ठाकुर मोती सिंह चंदेल कल्याण सिंह चौहान लीलाराम वर्मा कौशल ताम्रकार आदि शामिल है
