बच्चों को अच्छे संस्कार कैसे दे… नंद घर परियोजना द्वारा ऑनलाइन सत्र मे माता पिता से चर्चा की गयी

पाटन। वेदांता समूह के सामुदायिक विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित फ्लैगशिप परियोजना ‘नंद घर’ के अंतर्गत दुर्ग जिले के पाटन ब्लॉक में 101 नंद घरों का संचालन हुमाना पीपल टू पीपल के द्वारा किया जा रहा है। दुर्ग जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण पूरे जिले में लॉक डाऊन लगाया गया है। जिसके कारण सभी आंगनबाड़ी भी बंद है।
नंद घर के कार्यकर्त्ताओ पाटन विकासखंड के गांवों में व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से होम-स्कूलिंग के लिए ई-लर्निंग मॉड्यूल की शुरुआत की है। ई-लर्निंग मॉड्यूल में तीन से छ वर्ष के बच्चों के लिए कहानियां, खेल, कविताएं, घर पर की जाने वाली गतिविधियां की जा रही है |
बच्चो के माता-पिता से संवाद को बढाने के लिए नंद घर परियोजना द्वारा ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया गया जिसमे 23 अभिभावकों एवं 5 समन्वयको ने भाग लिया इस सत्र मे अभिभावकों को बच्चों के प्रति देख रेख, घर का वातावरण , उनकी शिक्षा आदि पर चर्चा की गयी , जिसमे अभिभावकों ने भी बड़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं अपने विचार रखे। सभी अभिभावक इस चर्चा से खुश थे , उन्होने वेदांता नन्द घर परियोजना का धन्यवाद किया और भविष्य मे ऐसे ही सत्र का आयोजन करने आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *