उतई पुलिस की कार्रवाई: मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार…आरोपीगण है आदतन अपराध करने के आदि…लोगों को डराना धमकाना व मारपीट करना है इनका पेशा

रोशन सिंह बम्भोले


उतई। पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अति० पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनन्त साहू एवं पुलिस अनुविभाग अधिकारी पाटन आकाश राव गिरेपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय के नेतृत्व में थाना उतई के अपराध कं० 124 / 2021 धारा 294, 323, 506बी, 327, 34 भादवि के प्रार्थी दीपक साहू पिता रामखिलावन साहू उम्र 20 साल निवासी बजरंग चौक उतई थाना उतई ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने पिता द्वारा संचालित शासकीय उचित मुल्य दुकान बैला पसरा बाजार चौक उतई में करीब 12.20 बजे आरोपी प्रदीप नेताम, नारायण नेताम एवं पिन्टु महारा के द्वारा अपने पिता से जबरदस्ती पैसा मांग करना एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये पास में पड़े ईंट एवं बोरी से चावल निकालने का सुब्बा (बंबु ) से प्रदीप के द्वारा मारपीट करने से सिर में चोंट आने खून निकलने की रिपोर्ट पर थाना में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रकरण के गवाहों का कथन लिया गया जिन्होने आरोपियों द्वारा जबरन पैसों की मांग करते हुये मारपीट करना बताये प्रकरण के आरोपीगण 01 प्रदीप नेताम पिता गंगु राम नेताम उम्र 25 साल जाति कंडरा 02. नारायण कुमार नेताम पिता दिलीप नेताम उम्र 19 साल जाति कंडरा 03. पिन्टु उर्फ जागृत पिता लोमन सिंह उम्र 24 साल जाति महारा साकिना बाजार चौक उतई कंडरा पारा थाना उतई जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबूल करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के द्वारा घटना में प्रयोग किये गये ईंट व सुब्बा को आरोपियों के कब्जे से जप्त कर ज्यु० रिमांड पर भेजा गया ।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पाण्डेय, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, उप निरी भूपेन्द्र ओगरे, सउनि राजकुमार देशमुख, सउनि चन्द्रशेखर सोनी प्र.आर. धर्मेन्द्र देवांगन, आरक्षक आकाश तिवारी, कोशलेन्द्र बघेल, राजकुमार चन्द्रा, नारायण ठाकुर ओमप्रकाश श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *