पाटन। विकासखण्ड पाटन के सबसे बड़े ग्राम पंचायत सेलूद के वार्ड क्रमांक 2 में एक जंगली सुअर भटक कर बस्ती अंदर घुस गया। हालांकि किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है। मोहल्ले वालों के द्वारा सुअर को भगा दिया गया। सुअर धान खरीदी केंद्र सेलूद की तरफ चला गया।
गौरतलब हो कि क्षेत्र में कई बार जंगली सुअर के हमले से लोगों की जान भी जा चुकी है। खेत मे काम करने वाले के ऊपर सुअरों द्वारा अचानक हमले से लोग खेत के जाने से भी कतराते है।
ब्रेकिंग न्यूज़: सेलूद वार्ड क्रमांक 2 के बस्ती में घुसा जंगली सुअर
