संकल्प एक प्रयास एवम जोमैटो की मदद से ग्राम पतोरा के प्राथमिक और माध्यमिक के बच्चों को मिला सुखा राशन सामग्री

पाटन। इस कोविड 19 के कारण जंहा स्कूल बंद है तो और गांव गांव में मोहल्ला क्लास के जरिये बच्चो की पढ़ाई कराया जा रहा था ग्राम पंचायत पतोरा में भी पुराने ग्राम पंचायत एवम सेन समाज समुदायिक भवन में भी कक्षा संचालित की जा रही थी संकल्प एक प्रयास ने जोमैटो की सहायता से संकल्प एक प्रयास में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार वितरण किया गया। संकल्प एक प्रयास के संस्थापक परिमल सिन्हा ने बताया कि कोरोना काल मे जहाँ सभी पालक अपने घरों में रहने मजबूर हो गये हैं, लॉकडाउन के कारण काम भी बंद है । ऐसे समय में बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध होने से उनके स्वास्थ्य के प्रति संकल्प एक प्रयास ” संकल्पित ” है। पोष्टिक आहार के साथ साथ ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच अंजीता साहू और उपसरपंच घनश्याम साहू के द्वारा सभी बच्चो को पेन और कॉपी का भी वितरण किया गया, सरपंच अंजीता साहू ने प्रयास एक संकल्प के शिक्षा और पौष्टिक आहार वितरण को सराहनीय पहल बताया शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार दो गज की दूरी, मास्क के उपयोग कोरोना से संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई, इस अवसर पर मोहन वर्मा पंच गोपेश साहू , भोलू बंदे, पुरेन्द्र जांगड़े, शिक्षिका कु. रेणुका सेन, योगिता देवांगन, योगेसवारी साहू उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *