छग बिजली कमर्चारी महासंघ ने सब स्टेशनों में तकनीकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री को लिखा पत्र

रोशन सिंह बम्भोले….

उतई। छग बिजली कमर्चारी महासंघ के दूर्ग के उपाध्यक्ष गुलाब वर्मा ने छग के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू से पत्र लिखकर मांग की है कि छ,रा,वि,वि,कं,तकनीकी कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ उतई सबस्टेशन की कंट्रोल रूम का जीणोद्धार व सुधार कार्य की माग रखी है। वर्मा ने बताया कि छ,रा,वि,वि,कंनिष्ठ यंत्री उतई के अधिनिष्ठ दो विधानसभा,पाटन, दुर्ग ग्रामीण का क्षेत्र आता है।इसमें चार सबस्टेशन, उतई, पुरई,मंचादुर, सेलुद,संचालित है। लेकिन लाईनो मे कार्य करने के लिए वर्तमान में मात्र 9 कर्मचारी है। भौगौलिक क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों ही उतई बिजली आफिस में आते है।जिसमे ग्राम उतई नगर नगर पंचायत ,छाटा,अचानकपुर,गोडपेडरी,ढौर,मानिकचौरी, बोहारडीह ,सेलुद धौराभाठा, चुनकट्टा ,महकाखुर्द महकाकला,परेवाडीह, देउरझाल,डुमरडीह, पतोरा,खोपली, घुघसीडीह, काशीडीह, मंचादुर, कातरो, मातरो, बोरीगारका, बोरीडीह,पाऊवारा,खम्हरिया, पुरई,उमरपोटी,एव उतई सबस्टेशन से नेवई, मडोदा,डुडेरा, जोरातराई को बिजली आपूर्ति की जाती है। लेकिन हवा,तुफान, या आकशिय बिजली आपदाओं से निपटनें के लिए कर्मचारी नही है ।साथ ब्रेकडाउन, फ्यूज आफँ काल मेन्टनेश एवं लाईनो के रखरखाव शिकायत दर्ज निराकरण करने में विलंब होने पर आम उपभोक्ताओं जनआक्रोश का भी सामना बिजली विभाग के अधिकारी व पदस्थ कर्मचारी करना पड़ता है ।साथ ही उतई वितरण केंद्र मे एच,टी,उपभोक्ता15,20 है और यहा घरेलू गैर घरेलू, स्टोनक्रेशर40सेअधिक 17000,18000,उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति की जा रही है। और उसी दौर मे उतई सबस्टेशन की कटो्ल रुम जीणोद्धार हो गई है। छत से बारिश के मौसम में पानी टपकता है और कभी भी धरासाई होने भय बना रहता है ।
वर्मा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री से निवेदन किया है कि शीघ्र नए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू किया जाए ताकि बेरोजगारों को अपने जीवन यापन करने का मौका मिल सके ।साथ ही आम उपभोक्ताओं को सही समय बिजली की समस्या दूर हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *