पाटन। आज छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा हाई स्कूल कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। ग्राम मुड़पार निवासी शासकीय हाई स्कूल महकाकला की छात्रा कु.हेमलता यादव पिता लोचन यादव की पुत्री ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर पाटन क्षेत्र को गौरान्वित की है। हेमलता ने सभी विषयों में डिस्टेंस प्राप्त की है उनकी इस उपलब्धि पर मुड़पार सरपंच किशन भारती, महकाकला सरपंच साधना केशव वर्मा, लोचन यादव, मिथलेश यादव सहित अन्य लोगों ने छात्रा को बधाई दिया है।
ग्राम मुड़पार की हेमलता यादव ने दसवीं में 96 प्रतिशत अंक हासिल की
