BIG BREAKING: मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी, अब शराब दुकानों से ही ले सकेंगे शराब

रायपुर। मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खुशख़री सामने आई है।आबकारी आयुक्त निरंजन दास ने सभी कलेक्टरों को मदिरा की टेक-अवे सुविधा प्रारंभ करवाने दिशा-निर्देश ज़ारी किए है।
आपको बता दे कि लगातार पोर्टल के सर्वर ठप होने से मदिरा प्रेमी शराब का लुफ़्त नहीं उठा पा रहे थे। लगातार बड़ी मात्रा में आ रहे आर्डर को डिलीवरी भी समय पर नहीं कि जा रही थी। इसी स्थिति को देखते हुए आबकारी आयुक्त ने अब ऑनलाइन आर्डर करने के पश्चात ग्राहक के लिए टेक-अवे की सुविधा प्रारंभ करने हेतु दिशा-निर्देश ज़ारी किए है।
जानकारी के मुताबिक सुपरवाइजर द्वारा सीमित संख्या में मदिरा प्रदाय करने संबंधित ग्राहकों को OTP भेजी जाएगी,जिन उपभोक्ताओं को OTP प्राप्त होगा वे ही शराब दुकान जाकर पिक-अप काउंटर से OTP दिखाकर मदिरा प्राप्त कर सकते है। वही शॉपिंग मॉल में स्थापित मदिरा दुकान पूरी तरह से बंद रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *