उतई। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन आकाश राव गिरिपुंजे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उतई निरीक्षक नवी मोनिका पांडेय के नेतृत्व में थाना उतई के अपराध क्रमांक 123/ 2021 धारा 457, 380,34 भादवि की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर अपराध पतासाजी हेतु हमराह स्टाफ उपनिरीक्षक कुंदन लाल गौर,उपनिरीक्षक भूपेंद्र ओगरे, सउनि राजकुमार देशमुख, सउनि चंद्रशेखर सोनी,प्रधान आरक्षक हेमंत चंदेल,धर्मेंद्र देवांगन,आकाश तिवारी,कौशलेंद्र बघेल,राजकुमार चंद्रा,नारायण ठाकुर,ओमप्रकाश श्रीवास 17 मई को ग्राम भ्रमण पर रवाना हुए थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक तराजू एवं अन्य सामान बेचने के फिराक में घूम रहे है। सुुुचना की तस्दीक पर घेराबंदी कर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना नाम मूलचंद सिसोदिया पिता जीवन लाल उम्र 28 साल निवासी ग्राम गनियारी थाना भिलाई 3 एवं 2 बाल अपचारी थे। जिसे पूछताछ करने ग्राम पहडोर थाना उतई के मुर्गी फार्म से कूलर,इलेक्ट्रॉनिक तराजू ,ग्राम सारागांव से एक मोटरसाइकिल एवं ग्राम सेलूद से मोटरसाइकिल चोरी करना कबूल किया। आरोपियों के द्वारा अपराध कबूल करने से विधिवत गिरफ्तार किया गया आरोपियों के द्वारा चोरी किए गए आरोपियों से जप्त कर रिमांड पर भेजा गया।
थाना उतई पुलिस द्वारा चोरी की घटना में त्वरित कार्रवाई,तीन पहले सेलूद में मोटरसाइकिल चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
