पाटन। स्वास्थ्य विभाग पाटन द्वारा कोविड-19 प्रसार को लगातार प्रयास जारी है। विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वाथ्य केंद्रों के फीवर क्लिनिक में कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन 8 अन्य गावों में कोविड जांच शिविर लगाकर सेम्पल जांच की जा रही है। मंगलवार को ग्राम अचानकपुर में कोविड जांच शिविर में 54 लोगो की एंटीजेन सेम्पल जांच की गई। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिला। कोविड जांच करवाने वालो में पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, किराना व्यवसायी,गर्भवती महिला,कोटवार एवं अन्य लोग शामिल थे। कोविड जांच में आरएचओ सैय्यद रिजवान,राधेश्याम शांडिल्य, विष्णु देवांगन,आर के टंडन का सहयोग रहा।
अचानकपुर में कोविड जांच शिविर में सभी रिपोर्ट निगेटिव मिला
