पाटन। के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अश्वनी साहू ने कहा कोरोना संक्रमण काल में कर्तव्य निष्ठा एवं लगन से काम कर रहे कर्मचारियों के कार्य प्रशंसनीय है l कोरोना संक्रमण को जब हम याद करते हैं तो हम सबका ध्यान पहले डॉक्टरों की ओर जाता है फिर उस हास्पिटल के कर्मचारी जिसमें नर्स वार्ड बॉय आया आदिl हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत से लड़ रहे व्यक्ति को बचाने के लिए यह अमला अपना सारा हुनर और ऊर्जा लगा देते हैं किसी तरह वह मरीज ठीक हो l मैं उन सभी को जो डॉक्टरों के साथ काम कर मरीजों को जीवन देते हैं।मैं उन लोगो को ह्रदय की गहराई से साधुवाद प्रेषित करता हूं l
जिंदगी के जंग हार जाने के बाद मरीज मरचुरी में रखा जाता है वहां के कर्मचारी दिन रात लाशें गिनते हैं और उठाते हैं l एक और व्यक्ति (अमला) जो श्मशान में दिन-रात मुर्दे जलाते हैं! क्या कभी इन पर भी हमारा ध्यान गया, शायद ? मरचुरी या श्मशान में लाशों की लाइन लगी रहती है उसके बीच में दिन-रात सेवा देने वाला भी उतना ही प्रशंसा के पात्र हैं जितने जिंदगी को बचाने के लिए काम करते हैं l मरचुरी और श्मशान में मेरे ख्याल से ज्यादा कर्मचारी नही रहते होंगे l फिर भी रोज लाशें देख कर इतना संयम और हौसला से अपने मोर्चे पर डटे रहते हैं l साधारण व्यक्ति यदि एक लाश देख ले तो शायद नींद न आवे पर इनकी निरंतर सेवा प्रणाम योग्य है l सही मायने में प्रशंसा के हकदार हैं l
सरकार कितना भी कानून बना ले पर यदि कानून को मूर्त रूप देने वाला पुलिस ना रहे तो व्यवस्था बन जाएगी, लोग नियम का पालन करेंगे और सब काम स्वमेव हो जाए यह कहना कितना सच है? आप सब अवगत हैं l कोरोना संक्रमण काल में पुलिस विभाग की भूमिका सराहनीय है दिन रात मेहनत का परिणाम है कि अब अच्छी स्थिति दिखाई दे रही है lदिन-रात समझाइश के बाद कुछ लोग नियम तोड़ ही देते हैं तपती धूप में पुलिस किसी चौक चौराहे पर अपनी मोर्चे पर डटी रहती है l हम सब का परिवार आराम तलब घर पर रहते हैं तो पुलिस 24 घंटा चौक चौराहे और सड़कों पर नजर आते हैं l क्या कभी हमने इनके बारे में सोचा है l पूरे प्रदेश के पुलिस विभाग एवं आला अधिकारी भी प्रणम्य है l
इसके बाद मैं उन सभी व्यक्तियों या विभाग के कार्यरत कर्मचारी जो कोरोना संक्रमण काल के दरमियान जहां हो जिस जगह हो मानवता पर आए संकट को दूर करने के लिए काम कर रहे l वह भी इस मुहिम के हकदार है l अंत में प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी जो दिन रात कोरोना की लड़ाई जीतने के लिए रातो रात हॉस्पिटल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं और अपने प्रदेश की जनता को आपदा से मुक्ति दिलाने के लिए हर वर्गों से बात कर रहे हैं l
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब
एक दिन….।।
कोरोना संक्रमण काल में कर्तव्य निष्ठा एवं लगन से काम कर रहे हैं लोगों को सलाम-अश्वनी साहू
