सेलूद में इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए उमड़ी पालकों की भीड़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किया धन्यवाद ज्ञापित

पाटन। विकासखण्ड पाटन के ग्राम सेलूद में इस शैक्षणिक सत्र से स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल की शुरुवात हो रही है। शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिये क्लास 1 से क्लास 8 तक के लिये आज से प्रवेश पत्र वितरण शुरू किया गया। प्रवेश के पहले ही दिन बड़ी संख्या में पालक अपने बच्चों को शासकीय इंग्लिश मिडियम स्कूल में प्रवेश के लिये आवेदन पत्र लेने पहुंचे। सेेलूद में इंग्लिश मिडियम की शुरुवात होने से क्षेत्र के पालकों में हर्ष है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रवेश पत्र वितरण किया जा रहा है।

पालकों ने हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए कहा कि निजी स्कूलों द्वारा कोरोना संकट में भी मनमानी फीस वसूली की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति ही किया गया है। निजी स्कूलों में शिक्षा के नाम पर व्यापार किया जा रहा है। अधिकांश निजी स्कूलों में निजी प्रकाशन की पुस्तक चलाई जाती है। जिनकी कीमत बहुत ज्यादा रहता है जबकि एनसीईआरटी की पुस्तकों की कीमत बहुत कम रहता है। निजी प्रकाशन की पुस्तकों से पालकों को अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ता है। शासकीय स्कूल खुल जाने से ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले ऐसे पालकों को काफी राहत मिलेगी जो दैनिक मजदूरी कर अपने बच्चों को इंग्लिश मीडियम स्कूल में पढ़ाई करवा रहे थे। पालकों ने सेलूड में इंग्लिश मीडियम की शुरुवात किये जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धयन्वाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *