बजरंगी भाईजान की ‘मुन्नी’ ने ‘सीटी मार’ गाने पर किया डांस, देखिए वीडियो

फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की ‘मुन्नी’ यानी हर्षाली मल्होत्रा ​इन दिनों सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव हुई हैं. आएदिन हर्षाली अपने डांस वीडियो और ग्लैमरस फोटोज को शेयर करती दिखाई देती हैं. हाल ही में हर्षाली मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के गाने ‘सीटी मार’  पर डांस करती नजर आ रहीं हैं. इस वीडियो में वह गाने के सभी हुक स्टेप बड़े ही खूबसूरत अंदाज में कर रही हैं. हर्षाली ने अपना डांस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा ‘सीटी मार’.

उनका ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह डांस वीडियो उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. इससे पहले भी हर्षाली मल्होत्रा ने एक्ट्रेस करीना कपूर के गाने ‘तुझे भर लूं अपनी आंखों में’ गाने पर शानदार डांस किया था. हर्षाली के ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था. बता दें कि हर्षाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में आई सलमान खान की फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ से की थी. सलमान खान की इस फिल्म में उन्होंने ‘मुन्नी’ की भूमिका निभाई थी. फिल्म में हर्षाली के जबरदस्त अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया था.

https://www.instagram.com/p/COxpSFfF7Xt/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *