परित्राणाय साधुनाम को चरितार्थ कर रहा है यह पुलिस जवान

बेमेतरा। परित्रणाय साधुनाम को चरितार्थ करता बेमेतरा के पुलिस जवान संदीप साहू पुलिस में रहकर देश सेवा के साथ-साथ रक्तदान करवा कर मरीजों की जान भी बचा कर मानव सेवा कर रहे है। उनके प्रयास से अब तक 9 मरीजों को कोरोना काल में ब्लड दिया जा चुका है।

पुलिस मित्र ग्रुप में जुड़े हुए युवा साथियों की मदद से इस विकट काल , संकट की घड़ी में जहां बहुत से ब्लड बैंक में प्लाज्मा और ब्लड की मारामारी है। लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं या करोना पॉजिटिव हो चुके हैं या जो करोना से ठीक हो चुके हैं या लॉकडाउन के चलते लोग ब्लड डोनेड नहीं कर पा रहे हैं । जिसके चलते ब्लड बैंकों में ब्लड की भारी कमी हो रही है। कोरोना काल को देखते हुए कहीं भी ब्लड डोनेशन कैंप नहीं लग रहे हैं। जिला चिकित्सालय बेमेतरा में कुछ दिनों से ऐसे मरीज एडमिट हुए जिन्हें ब्लड की आवश्यकता पड़ी। कुछ लोगों को ब्लड के लिए काफी कठिनाइयों का सामने करना पड़ा लेकिन ब्लड नहीं मिल पाई । तब ऐसी स्थिति में बेमेतरा पुलिस के जवान संदीप साहू ने अपने युवा साथियों व सामाजिक कार्यकर्ता नीतू कोठारी, ताराचंद महेश्वरी, प्रेम देवांगन, ज्योति सिंघानिया, डॉ अविनाश दानी ,जय सोनी ,दीपेश साहू , वर्षा गौतम, अवधेश पटेल की मदद से जरूरतमंदों को ब्लड देने के लिए आम जनों को किया प्रेरित 2 दिनों में 5 लोगों ने रक्तदान किया।

पुलिस जवान संदीप साहू ने बताया मेरे द्वारा युवा हेल्पिंग ब्लड डोनेशन ग्रुप बनाया गया है जिसमें बहुत से समाजसेवी ,ग्रामीण युवा जुड़े हुए हैं। जिसमें मैसेज करने पर तत्काल ही सहयोगी सामने आकर मदद करते हैं। जन सहयोग से ही कोरोना काल में निशुल्क भोजन, दूध , काढ़ा बांटने के लिए निजी वाहन को सेवारथ बनाकर चलाया जा रहा हैं, जिसे शहर के जनमानस का भरपूर सहयोग मिल रहा है।
2 दिनों में 5 लोगो ने रक्त दान किया जिसमें भागीरथी साहू ग्राम पेंनड्री, पवन कुमार टंडन कोबिया , धर्मेंद्र गिरी नांदघाट, योगेश वर्मा कंदई, धनुश राम साहू नांदघाट ने इस संकट की घड़ी में स्वयं के वाहन से तत्काल जिला चिकित्सालय में पहुंचकर रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *