सरकारी मदद की है दरकार हमारी भी सुनो सरकार

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूरी पर बसा ग्राम दर्रीपारा जहां एक अति विशेष पिछड़ी जनजाति के कमार परिवार जो कि बहुत ही गरीब है और रहने के लिए मकान भी नहीं है और इस कमार परिवार को अब तक राशन कार्ड भी मुहैया नही कराया गया है। इस कमार परिवार को राशन के लिए रोज लकड़ी बेचकर राशन का जुगाड़ करना पड़ता है लेकिन इस लॉकडाउन समय में इनकी लकड़ी भी नहीं बिक पा रही है। जिसके कारण इस कमार परिवार के पास राशन के लाले पड़े हुए हैं और इन्हें एक टाइम का खाना खा कर रात गुजारना पड़ता है और कभी तो ऐसा होता है कि पानी पीकर भूखे पेट सोना पड़ता है गौरतलब हो कि इनके पति भी बीमार हैं लेकिन इस बीमार हालत में भी इनको घर का सारा काम काज करना पड़ता है और तो और 15 रोज पूर्व जिस मकान में यह रहते थे वह मकान भी जल गया अब इनके पास जो छोटा सा रहने के लिए झोपड़ीनुमा मकान था वह मकान भी अब नहीं रहा अब इनको पेड़ के नीचे ही इस बेमौसम बारिस में अपना गुजर-बसर करना पड़ता है इस कमार परिवार के पास राशन कार्ड ना होने से राशन के तो लाले पड़े ही थे लेकिन 15 दिन पूर्व इनका मकान अचानक आग में जल जाने के कारण इन्हें पेड़ के छांव के नीचे अपनी 3 साल की बच्ची को लेकर रहना पड़ता है। और इस कमार परिवार की महिला अभी गर्भवती है। और इस गर्भावस्था में भी मकान ना होने के कारण इन्हें पेड़ के नीचे में रहकर अपना गुजर-बसर करना पड़ता है।
आपको बता दे कि ग्राम पंचायत दर्रीपारा के महिला सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी अब तक इस कमार परिवार को पंचायत की तरफ से अब तक कोई सहायता प्रदान नहीं की इस पर ऐसा लगता है कि ग्राम सरकार मामले की जानकारी होने के बाद भी अब तक ग्राम सरकार कुंभकर्णी निंद्रा में सोया हुआ है जिस सरपंच को गांव वालों ने गांव के ग्रामीणो कि सहयता गरीब परिवारों कि मदद व गांव वाले के समस्या को दुर कर गांव का विकास करने के लिए सरपंच चुना जाता है। लेकिन इन दिनों दर्रीपारा के सरपंच ग्रामीणों कि समस्या को दूर करना छोड़ अपने कर्तव्य से पीछे हटते दिख रहे है।
वही ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच प्रतिनिधि द्वारा आश्वासन मिला है कि एक हप्ते के अंदर उन्हें रहने लायक अस्थाई जगह की व्यवस्था किया जायेगा।
बिद्रानवागढ़ विधानसभा में विगत 15 बर्षो से भाजपा के विधायक और सासंद है लेकिन इन 15 सालो में विधायक व सासंद ने आज तक दर्रीपारा गांव का भ्रमण नहीं किया है गाव वालो का कहना है कि अब तक उन्होंने ग्राम दर्रीपारा में विधायक व सांसद का चेहरा नहीं देखा है। चुनाव के समय यही विधायक और सांसद बड़े-बड़े विकास के वादे और दावे करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद यह विकास का रास्ता ही भटक जाता है। जिससे विधायक व सांसद को जनता क्षेत्र के लिए विकास व समस्या को दूर करने के लिए चुनती हैं। लेकिन यहां के विधायक डमरूधर पुजारी व सांसद चुन्नीलाल साहू क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना अपनी समस्याओं को दूर करने में लगे हुए हैं।
आज इस महामारी और लॉकडाउन के दौर में क्षेत्रवासियों को हो रही ऑक्सीजन दवाई राशन जैसी अनेक परेशानियां हो रही है। और आज क्षेत्रवासियों को विधायक और सांसद की ज्यादा जरूरत है क्योंकि विधायक और सांसद उनकी समस्याओं को दूर कर सकें लेकिन इन समस्या के समय विधायक और सांसद क्षेत्रवासियों को समस्याओं को दूर करना छोड़कर घर पर आराम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *