रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोनेश बंछोर ने राज्य सरकार से मांग की है कि छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में आगामी एक जून या जब तक संभव हो तब तक सभी शराब दुकान बंद रहे !
जिस प्रकार से लगातार अन्य राज्यों से शराब तस्करी बढ़ रही थी,लोग सिरप- सैनिटाइजर पीकर मर रहे थे सरकार ने ऑनलाइन व्यवस्था कर दी है अब कोरोना के कारण वही लागू रहनी चाहिए!
मोनेश ने कहा शराब दुकानों में भीड़ होने से कोरोना फैलने का खतरा बना रहेगा ! उन्होंने दोहराया कि जिस प्रकार से राज्य सरकार ने किसानों के करोड़ों रुपए के कर्ज माफ किए,बिजली बिल हॉफ किया, शिक्षा,स्वास्थ्य, विकास एवं रोज़गार के लिए कार्य किया शराब बंदी के लिए भी शीघ्र उचित कदम उठाएगी सरकार !!
