रोशन सिंह बम्भोले
उतई ।नगर पंचायत उतई अंतर्गत बंजारी पारा के नवयुवकों द्वारा अक्षय तृतीया पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाते थे।मगर पिछले दो वर्षों से कोरोना के कारण इस पर्व को मनाने के लिए ग्रहण लग गया है।इसलिए इस बार भी देखने को नहीं मिलेगा उतई में अक्ती जंवारा(खेल जंवारा) कोरोना संक्रमण वायरस के चलते छत्तीसगढ़ में लॉक डाउन के कारण इस बार अक्ती खेल जंवारा व पुतरी पुतरा विवाह देखने को नहीं मिलेगा।इस पर्व को लेकर एक माह पूर्व तैयारी की जाती है उसके बाद पूरे साज सज्जा के साथ बाहर से नर्तक बुलाकर नर्तको के सिर पर जोत जवारा रखकर नगर भ्रमण कराया जाता था, चौक चौराहों पर नर्तक अपनी करतब दिखाते थे जिसे देखने के लिए नगर में मेहमान बड़ी संख्या में सभी के घर आते थे एवं आसपास के ग्रामीण लोग भी इस पर्व को देखने के लिए पहुचते थे।लेकिन पिछले दो वर्षों से यह पर्व कोरोना की भेंट चढ़ गया है।इस पर्व में खूबीराम साहू तोषण साहू भूषण यादव जनक साहू प्रकाश साहू धनी साहू उमाशंकर कोसरिया आदि युवक पर्व को लेकर उत्साहित रहते थे।
