पाटन। पूरी दुनिया में कोरोना संक्रमण के चलते मानव सभ्यता के लिए प्रतिकूल समय लेकर आया है चारों तरफ खौफनाक मंजर देखने को मिल रहा है l ऐसे समय पर हमारे देश के बड़े-बड़े मंदिर12 ज्योतिर्लिंग की बात करें या माता वैष्णो देवी, शिर्डी के साईं बाबा,तिरुपति बाला जी एवं 51 शक्ति पीठ, गुरुद्वारा हो दरगाह हो या फिर चर्च में जो राशि दर्शनार्थियों के द्वारा चढ़ावे पर दिया गया है वह राशि मानवता की सेवा में सदुपयोग हो l लोग अपनी आस्था और मुरादे लेकर जाते हैं और आंचल फैला कर अपने परिवार के लिए मन्नतें मांगते हैं और अपने से जो बन पड़ता है चढ़ावा चढ़ाते हैं l
लेकिन आज देश के सामने संकट की घड़ी है ऐसे समय पर राशि का उपयोग पीड़ित मानवता के लिए होनी चाहिए l
आपको स्मरण होगा भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे भारत में गांव गांव से चंदा इकट्ठा किए हैं उस राशि का उपयोग भी देश की जनता के हित में हो l मंदिर का निर्माण बाद में भी हो सकता है लेकिन पीड़ित मानवता को कैसे बचाए यह सबसे बड़ा सवाल है l राम सबके हृदय मंदिर में है देश की जनता कोरोना संक्रमण से व्याकुल रहे यह राम को स्वीकार्य नहीं है l पहले दीन दुखियों की सेवा बाद में मंदिर का निर्माण हो l
मानवता की सेवा के लिए उपयोग हो बड़े मंदिरों के राशि- अश्वनी साहू
