पाटन।तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष अश्वनी साहू ने समाज के समस्त पदाधिकारी एवं स्वजाति बंधुओं से फिर से अपील किया है की वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के कारण किसी भी प्रकार का सामूहिक भोज न करें और ना ही कोई करवावे l
श्री साहू ने कहा कि पूर्व में ही तहसील साहू संघ जिला साहू संघ , प्रदेश साहू संघ द्वारा सभी प्रकार के सामूहिक भोज पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था । ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारी बीच-बीच में समाज के व्यक्ति का ध्यान रखें और आवश्यकतानुसार मार्गदर्शन कर सहयोग प्रदान करेंगे सब मिलकर कोरोना संक्रमण को हराएंगे। जब तक हालात सामान्य ना हो जाए प्रत्येक व्यक्ति केंद्र एवं राज्य एवं जिला प्रशासन के गाइडलाइन का पालन करेंगे। आप अपने परिवार एवं समाज के लिए अनमोल हैं हमारे बहुत सारे परिचित के लोग हमसे हमेशा के लिए बिछड़ चुके हैं इसलिए स्वयं की सुरक्षा जरूरी और अनिवार्य है। लॉकडाउन के स्थिति बहाल हो पर अपनी जिम्मेदारी भी जरूरी है। भगवान जगन्नाथ एवं माता कर्मा के आशीर्वाद से बुरे हालात शीघ्र सुधरेंगे और हम सब मिलकर परिवार एवं समाज के लिए नई ऊर्जा से कार्य करेंगे।
दो गज दूरी मास्क है जरूरी
