? गरियाबंद से ब्यूरो रिपोर्ट विक्रम कुमार नागेश
गरियाबंद राजिम
समीपवर्ती ग्राम पंचायत परसदा जोशी के पंचायत प्रतिनिधि गांव में स्वच्छता को लेकर काफी गम्भीर हैं।स्वच्छता के रास्ते पर चलकर ही ग्राम विकास की राह आसान हो सकती है यह मानना है ग्राम पंचायत परसदा जोशी की सरपंच श्रीमती सुनीता राजा सोनी का,और इसके लिए वे अपनी टीम के साथ कृत संकल्पित नजर आते हैं।ग्राम पंचायत परसदा जोशी के अंतर्गत परसदा जोशी के अलावा आश्रित ग्राम दुतकैंया भी आते हैं,राजा सोनी पंच एवं सरपंच प्रतिनिधि के जागरूक नेतृत्व में वहाँ की युवा ब्रिगेड समय-समय पर पंचायत के सीमा में लगे नालियों की साफ-सफाई स्वयं करते हैं,और इससे लोगो को प्रेरणा मिलती है।हमारे संवाददाता से चर्चा करते हुए राजा सोनी ने कहा कि, वर्तमान स्थिति में कोरोनाकाल के दौरान साफ-सफाई का महत्व और भी बढ गया है,अतःसभी लोग व्यक्तिगत रूप से लेकर सार्वजनिक साफ-सफाई पर अधिक से अधिक ध्यान देवें।
