बेमेतरा नगरवासियों को पिछले 4 महीनों से नहीं मिल रहा मीठा पानी, निर्माणाधीन सड़क ठेकेदार की लापरवाही से लगभग 22 करोड़ की मीठी जल आवर्धन योजना की पाईप लाईन क्षतिग्रस्त……राहुल योजराज टिकरिहा

सभापति ने कहा बरसात पूर्व मरम्मत हेतु संबंधित ठेकेदार को आदेशित करें ताकि शुद्ध फ़िल्टर पानी नगरवासियों को प्राप्त हो….

बेमेतरा —भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी व जिला पंचायत सभापति राहुल योगराज टिकरिहा ने जिलाधीश बेमेतरा शिव अनंत तयाल जी व कार्यपालन अभियंता पीएचई जिला-बेमेतरा को पत्र लिखकर शहरी जल आवर्धन योजना (लागत 22 करोड़) के अंतर्गत जलापूर्ति की समस्या को देखते हुए पत्र लिखा है

जिला पंचायत सभापति टिकरिहा ने पत्र में लिखा है कि करीब 4 महीने से शहर में मीठे पानी की सप्लाई नही हो रही है। शहर के हर घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन में करीब 22 करोड़ खर्च की जा चुकी है। शहर के मध्य से टू लेन सड़क का निर्माण हो रहा है। सड़क निर्माण के दौरान सड़क के बेस निर्माण के लिए की गई खुदाई से जगह-जगह से शहरी जल आवर्धन योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।4-5 माह बीत जाने के बाद भी फाल्ट नहीं सुधारा गया है। इससे प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहे है। पाइप लाइन के इस कार्य को भविष्य को ध्यान में रखकर नहीं किया जा रहा है।

आगे उन्होंने कहा कि यहां लोक निर्माण विभाग से अधिकृत ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा बेमेतरा शहर की 28 हजार आबादी को भुगतना पड़ रहा। पाइप लाइन की मरम्मत के लिए पीएचई विभाग की ओर से लोकनिर्माण विभाग को करीब 55 लाख रूपए का डिमांड नोट भेजा गया है। इस सम्बंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं। महीनों बीत जाने बावजूद पाइप लाइन की मरम्मत नही हो पाई है। इसलिए नुकसान की भरपाई ठेकेदार से करने और क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की जल्द मरम्मतकर शहर में मीठे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

वर्सन- बेमेतरा में लगभग 22 करोड़ की लागत से बने मीठे जल आवर्धन योजना का सड़क निर्माण ठेकेदार के चलते क्षति हो जाना दुर्भाग्यपूर्ण इसके चलते बेमेतरा नगरवासी मीठे पानी को तरस रहे है।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *