रानितराई स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सो का हुआ सम्मान

रानितराई। अंतराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर ग्राम रानितराई स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत नर्सो का सम्मान किया गया। जनपद पंचायत पाटन के सभापति रमन टिकरिहा ने कहा कोरोना महामारी के संकट में नर्सों के द्वारा की जा रही सेवा, समर्पण और उनके निस्वार्थ योगदान के कारण आज हम सब सुरक्षित है। कोरोना वायरस महामारी के दौरान कोरोना वॉरियर्स के रूप में निडर होकर निस्वार्थ सेवा दे रही है।सेवा और चिकित्सा के क्षेत्र में नर्सो के अतुलनीय योगदान से पूरा विश्व नतमस्तक है। नर्सो के इस समय के सेवा को भुलाया नही जा सकता। मौके पर रानितराई थाना प्रभारी वी प्रभाराव, सब इंस्पेक्टर मिश्रा सहित स्टॉप उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *