कोरोना काल मे डॉ कुर्रे बांट रही सब्जी,,,गरीबों को मिला सहारा,,

भिलाई—कोरोना काल में कोई भी भूखा ना रहे सतनामी समाज प्रदेश अध्यक्षा कार्य महिला डॉक्टर पार्वती कुर्रे बांट रहे हैं हर हफ्ते 400 किलो सब्जियां और सूखा राशन
जहां कोरोना काल में लॉकडाउन के कारण लोगों का काम बंद है और ऐसे समय में डॉक्टर पार्वती कुर्रे जनसेवा के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं उनके द्वारा चरोदा निगम क्षेत्र में सुखा राशन और 400 किलो सब्जियां हर सप्ताह बांटा जा रहा है इसमें निगम के कर्मचारी लोग भी बांटने में सहयोग कर रहे हैं साथ ही लोगों को कोरोना से बचने के लिए हर संभव समझाइश दी जा रही है साथ ही सतर्क रहने कहा जा रहा है कि स्थिति गंभीर होने के पहले ही अस्पताल में भर्ती हो जाएं अभी जिले में पर्याप्त ऑक्सीजन बेड हैं तथा स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही है । लोगों को मास्क पहनने सामाजिक दूरी बनाए रखने तथा टीकाकरण अवश्य करवाने की सलाह दी जा रही है। साथ ही लोगों से भी अपील कर रही है कि वह एक दूसरे का सहयोग करते रहे कोई भी भूखा ना रहे इस उद्देश्य की पूर्ति सब करते रहें साथ ही मिलजुलकर इस कोरोनावायरस को दूर भगाने का प्रयास हम सबकी जिम्मेदारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *