दुर्ग। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य पर, छत्तीसगढ़ इंजीनियरिंग एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज राजपत्रित अधिकारी संघ ने सभी नर्सिंग सेवा में सेवारत बहनों को नर्सिंग दिवस की बधाई एवं आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर संघ के सदस्यों ने नर्सिंग सेवा में लगी देवी स्वरूपा नर्सेस का आभार व्यक्त है। ब्रिटिश नर्स फ्लोरेंस नाइटेंगल की याद में पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला, अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर आज मानव सेवा की जो मिशाल, वैश्विक कोरोना महामारी में जो नर्सेस प्रस्तुत कर रही है, वहां अतुलनीय है। विगत एक वर्ष से वैश्विक कोरोना महामारी में जिस तरह से, मरीजों एवं लोगों की सेवा करते हैं वह बहुत उत्कृष्ट कार्य है। ऐसी ही एक सेक्टर 9 जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा एवं रिसर्च सेंटर में कार्यरत सिस्टर श्रीमती शालिनी के मानकर का कार्य है। ड्यूटी करते करते स्वयं कोरोना संक्रमण से संक्रमित हुई थी, फिर बिमारी से उबरी एवं पति श्री कृष्णेस्वर मानकर को भी कोरोनावायरस से उबारा, फिर मरीजों की सेवा में लग गयी। वैश्विक कोरोना महामारी में जिस तरह से, मरीजों एवं लोगों की सेवा कि जा रही है, यह कार्य ईश्वर की सेवा के बराबर या यह कहे कि ईश्वर की सेवा से भी ऊपर है। कई बार ऐसा लगता है कि ईश्वर ने धरती पर मरीजों की सेवा करने फरिश्तों के रूप में नर्सेस को भेजा है। आज के अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के उपलक्ष पर उनकी सेवा को देखते हुए मन भावविभोर होता है। विषम परिस्थितियों में घर परिवार की चिंता किए बिना लगातार मरीजों की सेवा करना अतुलनीय है, जहां एक और कोरोना महामारी का नाम सुनकर ही लोग सहम जाते हैं, ऐसे समय में कोरोना की चिंता किए बिना मरीजों की सेवा में लगे रहना साहसिक कार्य है, यह उच्च कोटि का कार्य है।ऐसी सेवारत नर्स बहनों को अंतरात्मा से कोटि-कोटि नमन।
अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस-कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा, ईश्वर की सेवा से कम नहीं प्रांताध्यक्ष शंकर वराठे
