भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री व प्रवक्ता सैय्यद असलम ने बताया कि फ्लोरेंस नाइट एंगल की स्मृति मे प्रति वर्ष 12मई को विश्व नर्स दिवस मनाया जाता है।असलम ने सर्व प्रथम फ्लोरेंस नाइट एंगल ने मरीजों की देखभाल ओर उनकी सेवा के लिए परिचायक(नर्स) मिड वाइफरी की पाठशाला बनाकर उसके पाठयक्रम तैयार किया उन्हीं की जन्मदिन के याद मे नर्सो के विभिन्न कार्यों की सरहाना और उत्तम कार्य व सर्वश्रेष्ठ कार्य को प्रति वर्ष सम्मानित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ उनका सम्मान करता है । इस वर्ष वैश्विक महामारी ने पूरे विश्व मे नर्सिंग कैडर व स्वास्थ्य विभाग की प्रत्येक केडर के कार्य को जाना है इसका महत्व समझा है कोविड नियंत्रण रोकथाम व बचाव निदान मे भिलाई 3 चरोदा क्षेत्र मे कार्य नर्सों को प्रशस्ति पत्र व सम्मान आयुक्त नगर निगम कीर्तिमान सिंह राठौर के हाथो व थाना प्रभारी विनय सिंह बघेल के हाथो गुलदस्ता देकर व निगम स्वास्थ्य अधिकारी डा अशवनी चंदाकर ने सभी के कार्य की प्रंशसा करते हुए सम्मान किया है। कन्या उच्तर माध्यमिक विद्यालय भिलाई 3 मे कोविड 19 के कार्य समाप्त उपरांत छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ भिलाई 3इकाई ने कर्तव्य स्थान पर ही सम्मान कराया इसमे डा स्मृति पांडेय ,डा.अर्चना पांडेय, प्रज्ञा कुशवाहा, देवेन्द्र राजपूत, मुरली मनोहर वर्मा,यशवंत साहू समीप रात्रे उपस्थित रहे इनका हुआ सम्मान श्रीमती उषा वर्मा वर्षा सुल्लेरे ,पी स्वामी ,संध्या वर्मा,स्टाफ नर्स रंजना गजभिए, नूतन ,सती गुप्ता, फरजाना सुल्ताना, दीप्ति ठाकुर, हर्षा मानिकपूरी दौपद्री साहू,नेहा साहू ,हेमलता निर्मलकर ,नीना.चक्रवर्ती माधुरी बैनर्जी, वेणु गवेल भोज साहू ,भोज देशमुख सहित विभिन्न केडर की नर्सिंग सिस्टर का सम्मान प्रशस्ति पत्र देकर किया गया।
भिलाई 3, चरोदा क्षेत्र मे कार्य नर्सों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मान
