पाटन। विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम महुदा के सरपंच मनोज साहू ने अपने साथ आप बीती को लोगो को साझा करते हुऐ बताया की स्वयं सहित परिवार के 9 लोग कोरोना संक्रमित थे ! जो होम आइसोलेसन में रहकर लगातार डॉक्टरों के दवाई, सलाह और परिजनों व मित्रों के सहानुभूति से कोरोना का जंग जीत लिया !
उन्होंने बताया की परिवार में कुल 12 सदस्य है जिसमे 3 सदस्य ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगा चुके थे जिसके कारण पूरी तरह सुरक्षित था और उनका रिपोर्ट नेगिटिव रहा ।
महुदा सरपंच मनोज साहू ने लोगों से अपील किया है की वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और कारगर है सभी नागरिको को वैक्सीन की दोनों डोज अवश्य लगाऐ।
