पाटन। सामुदायिक स्वस्थता केंद्र झीठ में में आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। हर साल अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 12 मई को मनाया जाता है। फ्लोरेंस नाइटिंगेल की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के रूप में मनाया जाता है। झीठ अस्पताल में भी कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए केक काटकर नर्स दिवस मनाया गया। जनपद सदस्य अंशु रजक ने सभी नर्सों का सम्मान किया।
उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कोरोना महामारी के संकट में लोगो की सेवा में कई दिनों से आप लोग ठीक से सोये भी नहीं। आप लोगो ने हर क्षण कड़ी मेहनत की और मरीजों की लगातार सेवा करते रहे। इसकी जितनी भी तारीफ की जाए कम हैं। कई परिवारों के घर के चिराग लौटे हैं। आप लोगों ने अपनी मेहनत से बहुत सी जिंदगी गुलजार की है।

