पखांजूर। पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री एम आर आहिरे ने आज दिनांक 12/05/21 को पखांजूर क्षेत्र का दौरा किया पुलिस अधीक्षक ने कांकेर जिले और महाराष्ट्र राज्य के सीमावर्ती थाना बांदे के ग्राम इरपनार एवं मरोड़ा चेक पोस्ट ,थाना छोटेबेठिया के ग्राम बेचा घाट, थाना गोण्डाहूर के ग्राम मायापुर में लगाये गए चेक पोस्ट का निरीक्षण किया तथा तैनात पुलिस बल को दीगर राज्य से आने वाले लोगों पर सतत निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा पुलिस अधीक्षक महोदय ने पखांजूर अनुभाग के एसडीओपी एवं समस्त थाना प्रभारियों को थाना में लंबित अपराधीक प्रकरण के निराकरण हेतु तथा कोविड 19 कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु निर्देशित किया, तथा आगामी दिनों अक्षय तृतीया पर क्षेत्र होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों में कोरोना गाइडलाइन के अनुरूप सामाजिक दूरी बनाये रखने एवं भीड़भाड़ नही करने के लिए लोगो को जागरूक करने हेतु मुस्तैदी से कार्य करने हेतु एवं नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रखने के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पखांजूर, एवं समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण बचाव हेतु सभी को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करने के भी निर्देश थाना प्रभारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा किया गया।

